पेट्रोल व डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

पंजाब सरकार की ओर से पेट्रोल व डीजल पर वैट न घटाए जाने के विरोध में भाजपा ने शहर में रोष मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 05:17 PM (IST)
पेट्रोल व डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
पेट्रोल व डीजल पर वैट घटाने की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : पंजाब सरकार की ओर से पेट्रोल व डीजल पर वैट न घटाए जाने के विरोध में भाजपा ने शहर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद बाटा चौक में पंजाब सरकार का पुतला जलाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण मित्तल कर रहे थे। इससे पूर्व नेहरू पार्क में एकत्र हुए भाजपा वर्करों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बालकृष्ण मित्तल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम में कटौती कर लोगों को राहत प्रदान की है, मगर पंजाब सरकार वैट न घटाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि शेष राज्यों की सरकार ने वैट घटा दिया है, जबकि पंजाब सरकार ने वैट न घटाकर पंजाब की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब वासी परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने झूठे वादे करके वोट हासिल किए हैं तथा अब वह अपने वादों से भाग रही है। इसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनावों में लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालकर देंगे। बालकृष्ण मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करती हैं। झूठे वादे करके जनता को अपने पक्ष में तो कर लिया, लेकिन अब जनता के पक्ष में कोई काम नहीं कर रही। जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट न घटाया तो वह पंजाब सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर मोर्चा खोलेंगे। इस मौके पर पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष पंजाब शिव राजन, योगेंद्र ¨सह छीना, मंडल प्रधान प्रवीन कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका महंत, विनोद कालिया, संजीव विज, विनीत विज, रमन सियाल, पूर्व पार्षद ज¨तदर परदेसी, विपिन गुप्ता, पवन शर्मा, अरुण बिट्टा, महासचिव भाजपा सुधीर शर्मा (बाबा), प्ला¨नग बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन नीलम महंत, भाजपा सचिव ¨बदीया, पूर्व पार्षद द¨वदर कुमार घुग्गी, अनिल महाजन, अंकुश महाजन, रा¨जदर कुमार, राकेश महाजन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी