कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन

केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 06:48 PM (IST)
कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन
कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि विधेयकों के खिलाफ लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों के साथ-साथ अब कांग्रेस पार्टी ने भी इसके खिलाफ संघर्ष तेज कर दिया है। सोमवार को विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में रोष धरने किए गए।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि लोगों को अच्छे दिन दिखाने का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करने वाले केंद्र की मोदी सरकार अब लगातार जन विरोधी फैसले लागू कर रही है। इसी के तहत देश के अन्नदाता किसानों के खिलाफ अब विधेयक पास किए गए हैं। मोदी सरकार अपने फैसले पर अड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि खुद को किसानों की हितैषी पार्टी कहने वाले अकाली दल द्वारा दी पहले इस कानून का समर्थन किया जा रहा था। लेकिन अब जब कांग्रेस पार्टी द्वारा इसका कड़ा विरोध किया गया और अकाली दल की सच्चाई लोगों के सामने आने लगी तो अकाली दल ने एकदम से अपना फैसला बदलते हुए किसानों के हक में आवाज उठानी शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी