विवाह का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म

शुक्रवार देर रात को पुलिस थाना कलानौर ने विवाह का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाने उपरांत अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 04:17 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 04:17 PM (IST)
विवाह का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म
विवाह का झांसा देकर तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, कलानौर : शुक्रवार देर रात को पुलिस थाना कलानौर ने विवाह का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले एक नौजवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाने उपरांत अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं पास है तथा करीब तीन साल से वह अपने माता-पिता सहित कलानौर में किराये के मकान पर रहती थी। इस दौरान पंकज कुमार वासी ढक्की मोहल्ला कलानौर ने उसके साथ अवैध संबंध बना लिए और विवाह का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित ने बताया कि प्रेम संबंधों का दोनों परिवारों को पता था। वहीं गत दिनों कलानौर की एक लड़की के साथ उसने लव मैरिज करवा ली तथा उसको भी छोड़ दिया।

उधर कलानौर थाना के प्रभारी निर्मल ¨सह ने बताया कि आरोपित पंकज के खिलाफ धारा 376 तहत मामला दर्ज करके पीड़ित का मेडिकल करवा दिया है।

chat bot
आपका साथी