सभी लोग होंगे जागरूक तो हारेगा कोरोना : भवनीत, वैभव

कोरोना से बचने के लिए हमें प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन पर ही चलना चाहिए। यूथ हेल्पिग आर्गेनाइजेशन के प्रधान भवनीत व वाइस प्रधान वैभव ने यह विचार व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 05:17 PM (IST)
सभी लोग होंगे जागरूक तो हारेगा कोरोना : भवनीत, वैभव
सभी लोग होंगे जागरूक तो हारेगा कोरोना : भवनीत, वैभव

संवाद सहयोगी,गुरदासपुर : कोरोना महामारी से सारा विश्व प्रभावित है। अभी तक कोरोना की कोई दवा भी नहीं बनी हैं। वायरस से बचने के लिए हमें प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन पर ही चलना चाहिए। यह विचार यूथ हेल्पिग आर्गेनाइजेशन के प्रधान भवनीत कश्यप व वाइस प्रधान वैभव ने जारी प्रेस बयान में व्यक्त किए। प्रधान भवनीत व वैभव ने कहा कि अनलॉक-एक शुरू होने के बाद शहर के बाजार अब शाम सात बजे तक खुलने के डीसी मोहम्मद इशफाक ने आदेश जारी कर दिए हैं। छूट मिलने के बाद लोग अब अज्ञानता का प्रमाण दे रहे हैं। बाजारों व शहर की सड़कों पर बड़ी मात्रा में लोग बिना शरीरिक दूरी बनाए एक-दूसरे के बिल्कुल पास खड़े हो रहे हैं। ऐसा करने से हम कोरोना महामारी के खिलाफ छिड़ी जंग में जीत नहीं पाएंगे। हमें प्रशासन का साथ देना चाहिए, तभी जाकर हम कोरोना महामारी को हरा पाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी लोग कोरोना प्रति जागरूक हों। सभी जागरूक होंगे, तो जिला जल्द कोरोना मुक्त हो जाएगा। किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को साबुन या फिर सैनिटाइजर से साफ करें।

chat bot
आपका साथी