सांसद सनी देयोल के प्रयासों से राजेश सिंह का शव पहुंचेगा भारत

शहर के गांव जहांगीरपुर के एक युवक की इटली में हुई मौत के बाद परिजन उसका शव वापस लाने के लिए दर-दर भटक रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 07:47 PM (IST)
सांसद सनी देयोल के प्रयासों से राजेश सिंह का शव पहुंचेगा भारत
सांसद सनी देयोल के प्रयासों से राजेश सिंह का शव पहुंचेगा भारत

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : शहर के गांव जहांगीरपुर के एक युवक की इटली में हुई मौत के बाद परिजन उसका शव वापस लाने के लिए दर-दर भटक रहे थे। इसके बाद वे गुरदासपुर के सांसद सनी देयोल के पास पहुंचे और शव को वापस लाने की गुहाल लगाई। इसके बाद सांसद के प्रयास से राजेश सिंह के शव का भारत पहुंचने की उम्मीद बंध गई हैं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल ने बताया कि राजेश सिंह निवासी गांव जहांगीरपुर(पनियाड़) इटली के लेटिन सिटी में रहता था। वहां उसका हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उसके मृत शरीर को भारत लाने का खर्च करीब 3200 यूरो था। यह राशि उसकी विधवा मां नीलम कुमारी और पत्नी दविदर सिंह के लिए जुटा पाना संभव नहीं था। कहीं से कोई मदद न मिलती देख विधवा मां ने सांसद सन्नी देयोल से सरकारी खर्च पर उनके मृत बेटे के शरीर को भारत लाने की गुहार लगाई। इस बात को सन्नी देयोल ने पूरी गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की मांग की। विदेश मंत्री ने तुरंत इटली एंबेसी से संपर्क किया और सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राजेश सिंह के मृत शरीर को भारत लाने का प्रबंध सरकारी खर्चे पर किया जा रहा है। राजेश सिंह के मृत शरीर को भारत लाने का काम अंतिम प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि अब एक विधवा मां की बूढ़ी आंखें अपने मृत बेटे के अंतिम दर्शन कर सकेंगी।

chat bot
आपका साथी