बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने चौैथे दिन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाते हुए शहजादा जोरावर सिंह फतेह सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाए गए ट्रैफिक सेमिनार के दौरान बचों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 04:03 PM (IST)
बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया
बच्चों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया

संवाद सहयोगी, कलानौर : ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने चौैथे दिन राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाते हुए शहजादा जोरावर सिंह फतेह सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाए गए ट्रैफिक सेमिनार के दौरान बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। स्कूल प्रिसिपल सतपाल अत्तरी के सहयोग से लगाए गए सेमिनार के दौरान सेल के इंचार्ज कुलदीप राज, जिला कानूनी सेवा अथारिटी गुरदासपुर से एडवोकेट जगजीत सिंह, ट्रैफिक मार्शल एसएम सलारिया, एएसआइ संजीव कुमार, एएसआइ अमनदीप सिंह व एएसआइ सुभाष चंद्र शामिल हुए।

सब इंस्पेक्टर कुलदीप राज ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है। यदि दुर्भाग्यवश कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है तो उस समय हेलमेट चालक के सिर की रक्षा करती है। इससे चालक घायल होने से बच जाता है। इसके साथ ही चौपहिया वाहन चालक भी सीट बेल्ट लगाएं। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिग न करें, अधिक ध्वनि वाले साइलेंसर न लगाएं, धीमी गति से वाहन चलाएं, वाहन के पूरे दस्तावेज साथ रखकर ही वाहन चलाएं आदि नियमों के बारे में जानकारी दी। स्कूल चेयरमैन अजीत सिंह मल्ली ने भी बच्चों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी