कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला

शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गिरफ्तार किए जाने के रोष स्वरुप शनिवार को लोकसभा हलका गुरदासपुर से संबंधित यूथ कांग्रेस के समूह पदाधिकारियों ने हलका गुरदासपुर के विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 09:45 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:25 AM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर :

शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गिरफ्तार किए जाने के रोष स्वरुप शनिवार को लोकसभा हलका गुरदासपुर से संबंधित यूथ कांग्रेस के समूह पदाधिकारियों ने हलका गुरदासपुर के विधायक बरिदरमीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंक जोरदार नारेबाजी की।

इससे पहले कांग्रेसयों ने तिब्बड़ी रोड चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिसमें हलके के इंचार्ज गुरपिदर सिंह माहल विशेष तौर पर शामिल हुए। यूथ कांग्रेस विधान सभा हलका गुरदासपुर के प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सोन भद्र में केंद्र सरकार की शह पर हुए 10 व्यक्तियों के कत्ल के कारण कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मामले में परिवारिक सदस्यों के साथ हमदर्दी प्रकट करने जा रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको मिर्जापुर में गिरफ्तार करके बेहद घटिया कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की अमीर परंपराओं का कत्ल कर दिया है। भाजपा सरकार द्वारा विरोधी राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ जिस तरह की ओच्छी राजनीति चालें चली जा रही हैं, उसका खमियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर हलका भोआ के पूर्व प्रधान कुलजीत सिंह सैनी, हलका कादियां के प्रधान लखविदर सिंह, हलका बटाला के प्रधान राज कुमार, हलका दीनानगर के उप प्रधान दीपक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी