शिक्षा विभाग में मर्ज नहीं किए जाने पर कंप्यूटर अध्यापक भड़के

शिक्षा विभाग में बिना शर्त मर्ज नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कंप्यूटर अध्यापकों ने डाकखाना चौक में पंजाब सरकार का पुतला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 05:45 PM (IST)
शिक्षा विभाग में मर्ज नहीं किए जाने पर कंप्यूटर अध्यापक भड़के
शिक्षा विभाग में मर्ज नहीं किए जाने पर कंप्यूटर अध्यापक भड़के

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शिक्षा विभाग में बिना शर्त मर्ज नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कंप्यूटर अध्यापकों ने डाकखाना चौक में पंजाब सरकार का पुतला। इस दौरान बजट की कापियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसकी अध्यक्षता गुरपिदर सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि 2011 में पिक्टस सोसायटी के अधीन पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग में रेगुलर किया गया था। इन नियुक्ति पत्रों के अनुसार पंजाब सरकार के कर्मचारियों की तरह सीएसआर रुल एसीपी और आईआर समय अनुसार बनते भत्ते मिलने योग्य होंगे, मगर समय की सरकारों द्वारा पंजाब के राज्यपाल द्वारा प्रसन्नता पूर्वक किए गए नियुक्ति पत्रों को अनदेखा किया गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप सरकार के प्रतिनिधियों ने कंप्यूटर अध्यापकों की रैलियों में बैठकर आश्वासन दिलाया था कि हमारी सरकार आने पर कंप्यूटर अध्यापकों को बनते लाभों सहित शिक्षा विभाग में बिना शर्त मर्ज किया जाएगा। पिछली सरकारों के 11 साल और मौजूदा सरकार आप सरकार के चार महीने गुजरने के बावजूद भी कंप्यूटर अध्यापक सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि पंजाब सरकार अपने किए हुए वादे से आनाकानी करती है तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर नरिदरपाल, केवल कृष्ण, सलविदर कुमार, नरेश कुमार, अमित गुप्ता, मनदीप संगोत्रा, इंद्रजीत सिंह, लखविदर सिंह, लक्की, रवि अत्तरी, दीपक कुमार, कपिल, सतीश, माही, विजय कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, पवन कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी