सोमवार से पंजाब रोडवेज की डिपो से चलेंगी लंबी रूट की बसें

पंजाब रोडवेज डिपो (अस्थायी बस स्टैंड) से शुक्रवार को जालंधर और लंबे रूट की चलने वाली बसें नहीं चलाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 07:05 PM (IST) Updated:Sat, 28 Dec 2019 06:04 AM (IST)
सोमवार से पंजाब रोडवेज की डिपो से चलेंगी लंबी रूट की बसें
सोमवार से पंजाब रोडवेज की डिपो से चलेंगी लंबी रूट की बसें

जागरण संवाददाता, बटाला : पंजाब रोडवेज डिपो (अस्थायी बस स्टैंड) से शुक्रवार को जालंधर और लंबे रूट की चलने वाली बसें नहीं चलाई गई। ये बसें पुराने बस स्टैंड से रवाना हुई। पंजाब रोडवेज डिपो (बटाला) के जरनल मैनेजर दर्शन सिंह गिल ने बताया कि सोमवार से पंजाब रोडवेज डिपो से बसें रवाना की जाएंगी। वहां पर बसों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है।

दरअसल, हंसली पुल गिरने की कगार पर है। इसके मद्देनजर पंजाब सरकार हंसली पुल को तोड़कर नया पुल बनाने जा रही है। वैसे तो इस पुल का काम पीछे से शुरू हो चुका है। लेकिन मुख्य सड़क पर स्थित पुल का काम अब शुरू किया जा रहा है। इसलिए इस रास्ते को निर्माण कार्य के दौरान बंद कर दिया जाएगा। इसका निर्माण वर्ष 2020 में पूरा होने का आसार है। लंबी रूट की बसों में जालंधर, दिल्ली, चंडीगढ़ क्षेत्र इस क्षेत्र के साथ जुड़े हैं। हालांकि अमृतसर, पठानकोट, जम्मू-कश्मीर को जाने वाली बसें पुरानें बस स्टैंड से ही रवाना होंगी। जानकारी के मुताबिक इस गाइड लाइन को लेकर कुछ लोग आज परेशान भी हुए। उन्हें मालूम हुआ था कि जालंधर को जाने वाली बसें शुक्रवार को पंजाब डिपो से रवाना होगी। वे सुबह उक्त स्थान पर पहुंचे। लेकिन वहां पर स्थित मुलाजिमों ने उन्हें बताया कि यहां से सोमवार को बसें रवाना होंगी। फिर बाद में वे पुराने बस स्टैंड चले गए और जालंधर तथा दिल्ली जाने वाली बसें पकड़ी।

chat bot
आपका साथी