भाजपा नताओं ने संगठन चुनावों को लेकर की चर्चा

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:01 PM (IST)
भाजपा नताओं ने संगठन चुनावों को लेकर की चर्चा
भाजपा नताओं ने संगठन चुनावों को लेकर की चर्चा

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई। इसमें महामंत्री पंजाब राकेश राठौर विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक में पार्टी के संगठन चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

महामंत्री पंजाब को जिला संगठन के अब तक हुए चुनावों की पूरी जानकारी विस्तार से दी गई। बूथों और मंडल प्रधानों के हुए चुनावों की पूरी जानकारी लेने के बाद महामंत्री पंजाब ने अपनी सहमति और तसल्ली प्रकट की। इसके बाद महामंत्री पंजाब राकेश राठौर ने जिला संगठन के बाकी चुनावों की प्रक्रिया पर भी चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिववीर सिंह राजन, जिला महामंत्री अरुण बिट्टा और राजेश शर्मा,पूर्व जिला प्रधान प्रदीप शर्मा,उप प्रधान विजय शर्मा, प्लानिग बोर्ड पूर्व चेयरपर्सन नीलम महंत, एससी मोर्चा पंजाब उपप्रधान कमलजीत चावला, कमेटी प्रधान दीनानगर राकेश महाजन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी