भाजपाइयों ने बेसहारा बच्चों संग मनाई पीएम के जन्मदिन की खुशियां

भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन चिल्ड्रन होम जेल रोड पर बेसहारा बचों के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 04:27 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 04:27 PM (IST)
भाजपाइयों ने बेसहारा बच्चों संग मनाई पीएम के जन्मदिन की खुशियां
भाजपाइयों ने बेसहारा बच्चों संग मनाई पीएम के जन्मदिन की खुशियां

संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन चिल्ड्रन होम जेल रोड पर बेसहारा बच्चों के साथ मनाया। चिल्ड्रन होम में छोटे छोटे बच्चों ने केक काटकर प्रधानमंत्री को उनके 69वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण मित्तल की अगुवाई में बच्चों को केक के साथ फल वितरित किए गए। बाल कृष्ण मित्तल ने कहा कि आज पूरा देश भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहा है। हमें गर्व है कि वे इस महान देश के प्रधानमंत्री हैं। हम कामना करते हैं कि देश उनके नेतृत्व में सफलता और विकास की और भी नई ऊंचाइयों को छुए। इस मौके पर महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा, मण्डल प्रधान पवन शर्मा, उप प्रधान विकास गुप्ता, मण्डल जनरल सेक्रेटरी कुणाल गुप्ता, मण्डल जनरल सेक्रेटरी प्रीतम राजा, पार्षद राम लाल, आइटी सोशल मीडिया जिला प्रभारी पंडित विनोद कालिया, विपन महाजन, जिला मीडिया सह प्रभारी अतुल महाजन, करुण शर्मा, रजिद्र कुमार, केवल कलोत्रा, गोसाई, राज चौहान, उमेश्वर महाजन सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी