घर बनाने के लिए दी राशि

शहर में पड़ते अलग-अलग वार्डो में बहुत ही खस्ता हालत में हुए 12 कचे मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक परिवार को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की ग्रांट जारी करवा कर मंजूरी पत्र सीनियर कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक चौधरी ने भेंट किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 04:14 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 04:14 PM (IST)
घर बनाने के लिए दी राशि
घर बनाने के लिए दी राशि

संवाद सहयोगी, दीनानगर : शहर में पड़ते अलग-अलग वार्डो में बहुत ही खस्ता हालत में हुए 12 कच्चे मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक परिवार को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की ग्रांट जारी करवा कर मंजूरी पत्र सीनियर कांग्रेस पार्टी के नेता अशोक चौधरी ने भेंट किए। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करवाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की सहायता भी की जा रही है। इसी के चलते 12 कच्चे मकानों के परिवारों को राशि प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि जिस तरह घर का निर्माण किया जाएगा, वैसे ही धीरे-धीरे उन्हें राशि मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि दीनानगर क्षेत्र के लोगों के लिए जो भलाई कार्य है, उसे किया जा रहा है। इस दौरान परिवारों ने कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी व अशोक चौधरी का धन्यवाद किया। इस मौके पर नगर कौंसिल दीनानगर के क्लर्क तरुण कुमार, प्रीतम सिंह, गुलजार सिंह, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी