कांग्रेस सरकार गांवों का कर रही है सर्वपक्षीय विकास : अवतार सिंह

कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की देखरेख में विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के गांवो का सर्वपक्षीय विकास हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 05:06 PM (IST)
कांग्रेस सरकार गांवों का कर रही है सर्वपक्षीय विकास : अवतार सिंह
कांग्रेस सरकार गांवों का कर रही है सर्वपक्षीय विकास : अवतार सिंह

संवाद सहयोगी, कलानौर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जिला कोऑप्रेटिव सेल के उपप्रधान व सरपंच अवतार सिंह लाडी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की देखरेख में विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक के गांवो का सर्वपक्षीय विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गंदे पानी की निकासी के लिए गांव स्तर पर थापर माडल के छप्पड़, कंक्रीट व टाइलों से गलियों नालियों का निर्माण के अलावा गांवों में लाइटें, पार्को व शमशानघाट का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शुद्धता के लिए गांव स्तर पर पौधे लगाए जा रहे है।

chat bot
आपका साथी