महिलाओं की जिंदगियां रोशन कर रही प्रकाश

आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बटाला ब्रांच की चेयरपर्सन और 93 वर्षीय महिला प्रकाश कौर नारू अभी भी पूरे जोश के साथ महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:44 PM (IST)
महिलाओं की जिंदगियां रोशन कर रही प्रकाश
महिलाओं की जिंदगियां रोशन कर रही प्रकाश

संजय तिवारी, बटाला

आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बटाला ब्रांच की चेयरपर्सन और 93 वर्षीय महिला प्रकाश कौर नारू अभी भी पूरे जोश के साथ महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। उनके प्रयासों से बटाला और आसपास के गांवों की हजारों महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होने में सक्षम हुई हैं। एक साधारण जीवन और उच्च सोच के साथ प्रकाश कौर नारू ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय काम किया है। उनके प्रयासों ने हजारों महिलाओं के जीवन को बदल दिया है।

सात नवंबर, 1927 को टाटा नगर में जन्मी प्रकाश कौर नारू अपने समय की पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनकी शादी बटाला के सैन्य अधिकारी अवतार सिंह के साथ हुई थी। नारू ने अपने माता-पिता से विरासत में मिली सार्वजनिक सेवा की विरासत को आगे बढ़ाया और 1971 में उन्होंने महिलाओं के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए बटाला में आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की शाखा शुरू की। इस समय इस शाखा के 50 सदस्य हैं। नारू ने अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए बटाला शहर और आसपास के गांवों की महिलाओं को जुटाया। उन्हें विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित करके आर्थिक आजादी देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए, जो आज भी चल रहे हैं। 16 जून 1971 में बनाया था महिला सम्मेलन नामक संगठन

बटाला में 16 जून 1971 को प्रकाश कौर नारू ने महिलाओं के भलाई के लिए महिला सम्मेलन नामक संगठन बनाया। उन्होंने महिलाओं के भलाई के लिए उनके साथ जुड़कर काम करना शुरू किया। इस संगठन ने कई घरेलू विवादों को सुलझाया और महिलाओं के घरों को बसाया। इस संस्था ने कई महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, कटाई, सिलाई, फाइन आ‌र्ट्स, ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर में प्रशिक्षण दिलाकर उनके लिए जीवन के नए रास्ते खोल दिए हैं। बटाला शहर और आसपास के गांवों की हजारों लड़कियां अपने पाठ्यक्रम को यहां सफलतापूर्वक पूरा कर रही हैं। प्रकाश कौर नारू के नेतृत्व में बटाला महिला सम्मेलन ने पिछले 49 सालों से महिलाओं के भलाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 3

गरीब और जरूरतमंद लड़कियों की शिक्षा में दिया महत्वपूर्ण योगदान

प्रकाश कौर नारू ने भी गरीब और जरूरतमंद लड़कियों की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने अपने खर्च पर कई लड़कियों को उच्च शिक्षा दी है और ये सभी लड़कियां सफल जीवन जी रही हैं। प्रकाश कौर वर्तमान में भारत में महिला सम्मेलन की सभी इकाइयों की सबसे पुरानी सदस्य हैं जो अभी भी समाज सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वे समाज सेवा में अपने योगदान से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि जीवन स्वयं से ऊपर उठकर दूसरों की भलाई के लिए जीना चाहिए।

chat bot
आपका साथी