शिविर में तीन सौ विद्यार्थी लेंगे भाग

By Edited By: Publish:Sat, 12 Nov 2011 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 12 Nov 2011 06:26 PM (IST)
शिविर में तीन सौ विद्यार्थी लेंगे भाग

संवाद सूत्र, बटाला

समाज सेवा कार्यो में जुटी सेवा भारती के दो विभागों के तीन दिवसीय बाल शिविर का उद्घाटन एसएसपी बटाला गुरकृपाल सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष ज्योति जला कर किया। बाल शिविर सेवा भारती बटाला के प्रधान प्रेम कुमार बांसल के नेतृत्व में श्री राम प्रकाश अग्रवाल बाल भारती पब्लिक स्कूल बाहरवार ठठियारी गेट में शुक्रवार सायं शुरू हुआ, जो 13 नवंबर बाद दोपहर तक चलेगा। बाल शिविर में बटाला, तरनतारन, अमृतसर, रईया, अजनाला, जालंधर, कपूरथला, अटारी सहित कई शहरों के बाल संस्कार केंद्रों के तीन सौ शिक्षार्थी भाग ले रहे है।

इस बाल शिविर का उद्घाटन समारोह देर सांय में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी बटाला गुरकृपाल सिंह रहे। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्घ उद्योगपति व समाज सेवक केवल कृष्ण गोयल ने की। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व शारीरिक प्रमुख विनय सुन्दर थे। विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी शहरी सकत्तर सिंह, बटाला नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन देवराज चाचोवालिया, सेवा भारती पंजाब के पंजाब सेवा प्रमुख विजय कुमार उपस्थित थे। अंत में स्थानीय प्रधान प्रेम कुमार बांसल ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सेवा भारती की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर महासचिव भुवनेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संरक्षक नवल किशोर अग्रवाल, अरविन्द्र सरीन, नवनीत महाजन, विमल कुमार बेचना, किरण, प्रिय, आशा, मनजीत, टींकू, मनोहर लाल शर्मा, नरेश मरवाहा, एडवोकेट सुरेश भाटिया, हरि कृष्ण महाजन, शक्ति हांडा, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रबोध चन्द्र सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी