डेंगू का एक और संदिग्ध सिविल अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी, पठानकोट शहर में एडिस मच्छर का डंक लोगों के लिए अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है। रव

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 02:05 AM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 02:05 AM (IST)
डेंगू का एक और संदिग्ध सिविल अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी, पठानकोट

शहर में एडिस मच्छर का डंक लोगों के लिए अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार देर शाम डेंगू की संदिग्ध मरीज महिला सिविल अस्पताल में भर्ती हुई है। वह बीते एक सप्ताह से बुखार व उल्टी से पीड़ित थी। शहर की एक प्राइवेट लैब ने उसकी ब्लड रिपोर्ट अनुसार डेंगू पॉजिटिव घोषित किया है। उसे सिविल अस्पताल पॉजिटिव नहीं, बल्कि संदिग्ध मान रहा है। पीड़ित की ब्लड रिपोर्ट अनुसार प्लेटलेट्स में भारी गिरावट पाई गई है। अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित की पहचान कृष्णा निवासी गांव घटेरा के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि डेंगू के आरंभिक सीजन में डेंगू बारह मामले समाने आ चुके हैं। इनमें तीन पॉजिटिव पाए गए पीड़ितों में एक की मौत गत दिवस ही हुई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिला में अब तक डेंगू पॉजिटिव व संदिग्ध पीड़ितों की संख्या बढ़ कर बारह हो गई है।

इधर जब सिविल अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टर एमएल अतरी से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि कमलेश के जरूरत से कम प्लेटलेट्स रह गए थे। इस कारण वह अधिक अस्वस्थ हो गई थी, लेकिन अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। उम्मीद है कि पीड़ित को मंगलवार तक छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी