भाजपा के 11 नेता अकाली दल में शामिल

जिले से संबंधित भाजपा के 11 पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ में प्रधान सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति व अकाली दल के जिला गुरदासपुर से प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में अकाली दल का दामन पकड़ लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 06:15 PM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 06:15 PM (IST)
भाजपा के 11 नेता अकाली दल में शामिल
भाजपा के 11 नेता अकाली दल में शामिल

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर : जिले से संबंधित भाजपा के 11 पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ में प्रधान सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति व अकाली दल के जिला गुरदासपुर से प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली के नेतृत्व में अकाली दल का दामन पकड़ लिया है। गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने बताया कि भाजपा के जिला महासचिव कमलजीत चावला, गुरबख्श सिंह मंडल महासचिव दोरांगला, कृपाल सिंह मंडल वाइस प्रधान दोरांगला, सरदूल पाल मंडल वाइस प्रधान दोरांगला, अजैब सिंह मंडल प्रधान किसान मोर्चा पुराना शाला, हरदयाल सिंह पूर्व महासचिव एससी मोर्चा, सुरिदर सिंह बूथ प्रधान, तिलकराज पूर्व सरपंच, राजू दलोत्रा प्रधान एससी मोर्चा दोरांगला, गणेश दास पूर्व सरपंच पुराना शाला, शाम सुंदर महासचिव दुकानदार यूनियन पुराना शाला ने भाजपा छोड़ अकाली दल का दामन पकड़ लिया है।

उन्होंने कहा कि लोग अकाली दल की नीतियों से खुश होकर अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून लागू करके किसानों सहित अन्य वर्ग को मारने जैसा रूल लागू किया है, इसलिए लोगों का भाजपा से मोह भंग होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल 2022 के चुनाव में एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी।

chat bot
आपका साथी