15 एमएम बारिश से सड़कों पर तीन-तीन फीट तक जलजमाव

तीन दिन से उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह हुई वर्षा से जहां लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं शहर में जगह जगह जलभराव से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 10:04 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 10:04 PM (IST)
15 एमएम बारिश से सड़कों पर तीन-तीन फीट तक जलजमाव
15 एमएम बारिश से सड़कों पर तीन-तीन फीट तक जलजमाव

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : तीन दिन से उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार सुबह हुई वर्षा से जहां लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में जगह जगह जलभराव से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में शुक्रवार को 15 एमएम वर्षा से तापमान गिरकर 28 डिग्री रह गया।

शहर में शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे तक हुई वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया। वर्षा से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हुई। वर्षा के बाद शहर में अमृतसरी गेट, दिल्ली गेट, नामदेव चौक, छावनी के त्रिवेनी वाला चौंक, कुम्हार मंडी, और बस स्टैंड में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। इसके अलावा बस्ती टैंका वाली के रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे तीन से चार फीट पानी भर गया, जिसके बाद प्रशासन की ओर से बेरिकेड लगा कर अंडर ब्रिज का रास्ता राहगीरों के लिए बंद कर दिया गया। मानसून की वर्षा से नगर कौंसिल की खुली पोल

मानसून से पहले फिरोजपुर नगर कौंसिल की ओर से बरसाती नालों की सफाई का दावा किया था, लेकिन होंदियों की सफाई सहीं ढंग से न होने के कारण शहर वासियों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ा। मोटरें चला की जा रही पानी की निकासी : सुखपाल सिंह

नगर कौंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिह ने कहा कि जब वर्षा होती है ता मोटरें बंद हो जाती है जिससे वर्षा का पानी भर जाता है, लेकिन जब बिजली आने के बाद मोटरें चलती है तो पानी निकल जाता है।

chat bot
आपका साथी