पीएम व वित्तमंत्री के फूंके पुतले

यूटी मुलाजिम और पेंशनर फ्रंट पंजाब की तरफ से मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष बुधवार को 15वें दिन भी अपनी हड़ताल को जारी रखा गया और मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री के पुतले फूंक प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:54 PM (IST)
पीएम व वित्तमंत्री के फूंके पुतले
पीएम व वित्तमंत्री के फूंके पुतले

संवाद सूत्र, फिरोजपुर :

यूटी मुलाजिम और पेंशनर फ्रंट पंजाब की तरफ से मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष बुधवार को 15वें दिन भी अपनी हड़ताल को जारी रखा गया और मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री के पुतले फूंक प्रदर्शन किया गया। 15वें दिन दर्शन सिंह भुल्लर, सुदर्शन कुमार, सुखदेव सिंह ठठेरा, सतनाम सिंह और देव नारायण जल सप्लाई विभाग, मुख्तैयार सिंह, साधु सिंह, बलविन्दर सिंह कटोरा, बख्शीश सिंह, चन्नण सिंह प्रधान, शाम सिंह, सुनील कुमार, मुल्क सिंह और प्रेम कुमार आदि भूख हड़ताल पर बैठे।

इस दौरान कन्वीनर मनोहर लाल प्रधान पीएसएमएसयू, किशन चंद जागोवालिया प्रधान पससफ, राम प्रसाद प्रधान क्लास फोर यूनियन, प्रवीन कुमार महासचिव और कनवीनर अजमेर सिंह, जसविंदर सिंह, ओम प्रकाश पंजाब पेंशनर यूनियन, अजीत सिंह सोढी पेंशनर यूनियन, ओम प्रकाश राणा डीसी दफ्तर, रकेश शर्मा, रघुबीर सिंह प्रधान शिक्षा विभाग, विल्सन प्रधान डीसी दफ्तर, हरभगवान कंबोज जिला परिषद पेंशनर यूनियन, हकूमत राय सर्कल प्रधान, जगतार सिंह सर्कल प्रधान, ओम प्रकाश राणा डीसी दफ्तर आदि ने ए कहा कि सरकार ने अपने चुनाव मैनीफेस्टों में जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया और सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्मचारियों कोप्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले समय में सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

chat bot
आपका साथी