अध्यापक व दर्जाचार कर्मी घरों पर फहराएंगे काले झंडे

आदर्श स्कूल हरदासा के अध्यापकों व दर्जा चार कर्मियों की ओर से मांगें पूरी न होने पर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर काले झंडे फहराएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 10:02 PM (IST)
अध्यापक व दर्जाचार कर्मी घरों पर फहराएंगे काले झंडे
अध्यापक व दर्जाचार कर्मी घरों पर फहराएंगे काले झंडे

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : आदर्श स्कूल हरदासा के अध्यापकों व दर्जा चार कर्मियों की ओर से मांगें पूरी न होने पर 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर काले झंडे फहराएंगे। सुखदीप कौर, हरपिदर कौर, राजवंत कौर, सुखचैन सिंह व गुरचरण सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के आदर्श स्कूलों में 12-12 सालों से नौकरी कर रहे अध्यापकों व दर्जा चार कर्मचारियों की सेवाओं को पक्का करने के लिए जानबूझकर देरी कर रही है, जबकि सरकार को इनकी सेवाओं को पहल के आधार पर पक्का किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आदर्श स्कूलों को शिक्षा विभाग के अधीन करे। उन्होंने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग आदर्श स्कूलों के कर्मचारियों की वेतन ग्रेड वेतन अनुसार सीधा सरकारी खजाने से जारी करके कर्मचारियों को इंसाफ दे। नेताओं ने कहा कि समय-समय पर मेनेजमेंटों की तरफ से निकाले गए अध्यापकों को तुरंत बहाल किया जाए और पिछली सरकार दौरान बंद किए गए आदर्श स्कूलों को फिर से शुरू किया जाए। इस मौके पर सतपाल सिंह, गुरविदर सिंह, चरनजीत कौर, मनप्रीत गगड़ा, रजनदीप कौर, कमलदीप कौर आदि ने भी विचार रखे। सरकारी स्कूल चुवाड़ियांवाली से निकाली तिरंगा रैली

संवाद सूत्र, फाजिल्का : सरकारी हाई स्कूल चुवाड़ियांवाली में घर-घर तिरंगा मुहिम के तहत बच्चों द्वारा गांव में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चों में क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई।

इस दौरान स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने देश भक्ति के गीत व कोरियोग्राफी के जरिए माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। स्कूल मुख्याध्यापिका सोनिका गुप्ता की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई और राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्पवर्षा की गई, जिसमें चेयरमैन राम चंद्र व समूह स्टाफ ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी