शिअद की सरकार बनती तो किसानों की तरह खुदकशी कर लेती कांग्रेस : सुखबीर

शिअद प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा। जबकि, गुरुहरसहाय में वह सांसद घुबाया पर चुप रहे। कैप्टन व मनप्रीत पर निशाना साधा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 08:25 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 02:29 PM (IST)
शिअद की सरकार बनती तो किसानों की तरह खुदकशी कर लेती कांग्रेस : सुखबीर
शिअद की सरकार बनती तो किसानों की तरह खुदकशी कर लेती कांग्रेस : सुखबीर

जेएनएन, फिरोजपुर।  अकाली दल के प्रधान एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर ङ्क्षसह बादल ने रविवार को गुरुहरसहाय में पोल खोल रैली में कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार निक्कमी है। एक साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई। कांग्रेस के लोग लूट खसोट करने में लगे हैं।

सुखबीर ने कहा कि अगर तीसरी बार भी शिअद की सरकार बनती तो कांग्रेस भी किसानों की तरह निराश होकर खुदकशी कर लेती। सुखबीर ने कहा कि कैप्टन ने चुनाव के समय गुटका साहिब की कसम खाकर कहा था कि वे किसानों का सारा कर्ज माफ कर देंगे, लेकिन अब वे मुकर रहे हैं। झूठी कसम खाने की सजा भगवान उन्हें जरूर देगा।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर कहा कि हर महीने एक बड़ा कारखाना बनाने के वादा किया था लेकिन अब हालात ये हैं कि थर्मल भी बंद किया जा रहा है। रिफाइनरी के ठेकेदारों से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि टोपी वाले और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। बेअदबी के मामलों में हमारे ऊपर आरोप लगाने वाले अब चुप क्यों हैं। इस मुद्दे पर दादूवाल और केजरीवाल भी मिले हुए थे।

नहीं आए घुबाया, सुखबीर ने जिक्र तक नहीं किया

गुरुहरसहाय में शिअद की पोल खोल रैली में फिरोजपुर के शिअद के सांसद शेर सिंह घुबाया नहीं आए। शिअद ने सुखबीर बादल के साथ अनबन और बेटे को कांग्रेस की टिकट पर फाजिल्का से चुनाव लड़ाने के कारण घुबाया को पार्टी से निष्कासित कर रखा है। गुरुहरसहाय घुबाया का गढ़ होने के कारण सुखबीर बादल ने भी मंच से घुबाया का कोई जिक्र नहीं किया।

यह भी पढ़ेंः अमरिंदर कैबिनेट का विस्‍तार जल्‍द, मंत्री पद पाने को नेताओं की लॉबिंग तेज

chat bot
आपका साथी