फाजिल्का में 270 लोगों की स्क्रीनिग, 154 बिल्कुल ठीक

कोरोना वायरस को लेकर लड़ी जा रही लड़ाई में डाक्टर अहम रोल निभा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 09:44 PM (IST)
फाजिल्का में 270 लोगों की स्क्रीनिग, 154 बिल्कुल ठीक
फाजिल्का में 270 लोगों की स्क्रीनिग, 154 बिल्कुल ठीक

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कोरोना वायरस को लेकर लड़ी जा रही लड़ाई में डॉक्टर अहम रोल निभा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. सुरिद्र सिंह की अगुआई में रोजाना सैकड़ों मरीजों की जांच करके उनका इलाज किया जा रहा है।

एक आंकड़े के मुताबिक अब तक विदेश से आए, होला महल्ला व अन्य जगहों से आए कुल 270 लोगों की स्क्रीनिग का काम जारी है। इसमें से 154 लोगों की जांच पूरी हो चुकी है और जरूरी 14 दिन भी उन्होंने पूरे कर लिए हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं। जबकि बाकी लोगों की जांच अभी चल रही है।

सिविल सर्जन डॉ. सुरिद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में जांच का काम लगातार जारी है। अस्पताल की ओपीडी के बाहर डॉक्टरों के टेबल लगाए गए हैं। जहां पांच मीटर की दूरी से लोगों की जांच की जा रही है। जो मरीज संदिग्ध पाए जा रहे हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल फाजिल्का में कोई पॉजिटिव या संदिग्ध मरीज नहीं है। लेकिन फिर भी ऐहतियात के तौर पर बाहर से आए लोगों की लगातार जांच की जा रही है और उन्हें अपने घरों में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह घरों में ही रहें क्योंकि मौसम में बदलाव आ रहा है। ऐसे में लोग सर्दी से बीमार भी हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी