रोटरी क्लब जीरा के प्रधान बने सतनाम, गवर्नर विजय अरोड़ा ने की ताजपोशी

रोटरी क्लब जीरा के वार्षिक समारोह दौरान एडवोकेट सतनाम सिंह को रोटरी क्लब जीरा का प्रधानहरपाल सिंह दरगन को सचिव तथा महेंद्रपाल ग्रोवर को कोषाध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 03:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 09:59 PM (IST)
रोटरी क्लब जीरा के प्रधान बने सतनाम, गवर्नर विजय अरोड़ा ने की ताजपोशी
रोटरी क्लब जीरा के प्रधान बने सतनाम, गवर्नर विजय अरोड़ा ने की ताजपोशी

संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : रोटरी क्लब जीरा के वार्षिक समारोह दौरान एडवोकेट सतनाम सिंह को रोटरी क्लब जीरा का प्रधान,हरपाल सिंह दरगन को सचिव तथा महेंद्रपाल ग्रोवर को कोषाध्यक्ष चुना गया। उनके प्रधान बनने उपरांत एक सादा तथा प्रभावशाली समागम आयोजित करके रोटरी क्लब के डिस्टिक गवर्नर विजय अरोड़ा द्वारा उनकी ताजपोशी की गई। इस अवसर पर रोटरी क्लब जीरा द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के फंड में 200 डालर की सहायता राशि का चेक डिस्टिक गवर्नर को भेंट किया गया।

राजेश ढंड डिस्टिक उप चेयरमैन (मीडिया),कोषाध्यक्ष विनोद सचदेवा अनिल कुमार नाटी पलता, देवेंद्र सिंह थोमी, डॉक्टर नांरग सिंह के नेतृत्व में करवाए गए इस समागम में रोटरी इंटरनेशनल (3090)के डिस्टिक गवर्नर विजय अरोड़ा सहायक गवर्नर जगमीत सिंह तथा विजय मोंगा डिस्टिक चेयरमैन (मीडिया) मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट सतनाम सिंह तथा सचिव हरपाल सिंह दरगन की ताजपोशी की गई।

chat bot
आपका साथी