पावरकॉम कर्मियों ने मांगें मनवाने के लिए बोला हल्ला

ज्वाइंट फोर्म के पर पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन सर्किल फिरोजपुर की सब-डिवीजनों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:05 AM (IST)
पावरकॉम कर्मियों ने मांगें मनवाने के लिए बोला हल्ला
पावरकॉम कर्मियों ने मांगें मनवाने के लिए बोला हल्ला

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : ज्वाइंट फोर्म के पर पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन सर्किल फिरोजपुर की सब-डिवीजनों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की। यह प्रदर्शन छावनी व शहर सहित झोक हरिहर, ममदोट, झोक टहल सिंह वाला, फिरोजशाह, मुदकी आदि में सब-डिवीजनों में किया गया।

कर्मचारियों ने चेतावनी देते दी कि यदि सरकार और मैनेजमेंट ने जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो संघर्ष तेज कर देंगे। कर्मचारी नेता अश्वनी कुमार, राकेश सैनी, नवीन कुमार, राजेश कपूर, सुखदेव सिंह. दिलबाग सिंह, अवतार सिंह, रोशन लाल, गुरमेल सिंह बराड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार व पंजाब सरकार की आर्थिक नीतियां देश को डुबाने वाली हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार जानबूझ कर कर्मचारियों की जायज मांगें जैसे कि डीए की किश्तों का बकाया देना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, रेगुलर भर्ती करना, वेतन सकेलों में सुधार करना आदि पूरी न करके उन्हें परेशान कर रही है।

chat bot
आपका साथी