पंजाब यूटी मुलाजिम व पेंशनर फ्रंट ने किया अर्थी फूंक प्रदर्शन

पंजाब एवं यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर संयुक्त फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार से अपना मांगों को पूरा करवाने के लिए शुरु किए गए संघर्ष के तहत कलम छोड़ हड़ताल जारी रखकर कैनाल कालोनी जल स्त्रोत फिरोजपुर कार्यालय के बाहर अथी फूंक प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM (IST)
पंजाब यूटी मुलाजिम व पेंशनर फ्रंट ने किया अर्थी फूंक प्रदर्शन
पंजाब यूटी मुलाजिम व पेंशनर फ्रंट ने किया अर्थी फूंक प्रदर्शन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब एवं यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर संयुक्त फ्रंट के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार से अपना मांगों को पूरा करवाने के लिए शुरु किए गए संघर्ष के तहत कलम छोड़ हड़ताल जारी रखकर कैनाल कालोनी जल स्त्रोत फिरोजपुर कार्यालय के बाहर अथी फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी भूख हड़ताल 30 सितंबर तक बढ़ा दी है और 16 अक्तूबर से जेल भरेों

अंदोलन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों को छुट्टी व हड़ताल पर होने के कारण लोगों को काम करवाने में भारी दिक्कतें आ रही है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जोगिन्द्र सिंह, परमजीत सिंह गिल, राम प्रसाद, मनोहर लाल, प्रदीप विनायक, अजमेर सिंह, गुरतेज सिंह बराड़, प्रवीण कुमार, जगसीर सिंह भांगर, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, ओम प्रकाश राणा, जसमीत सिंह शैडी, गुरप्रीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकर जानबूझ कर कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा और कर्मचारियों के संघर्ष से निकलने वाले गंभीर परिणामों की जिम्मेवारी सरकार की होगी।

chat bot
आपका साथी