पाकिस्‍तान ने स्वीकार की नापाक हरकत

पाकिस्‍तान ने कई वर्षों बाद अपने यहां से घुसपैठ की बता मानी है। उसने शुक्रवार तड़के फिरोजपुर जिले के गजनीवाला सीमा पर मारे गए घुसपैठिये को अपना नागरिक स्‍वीकार किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 05 Mar 2016 06:54 PM (IST) Updated:Sat, 05 Mar 2016 07:40 PM (IST)
पाकिस्‍तान ने स्वीकार की नापाक हरकत

फिरोजपुर, [मनोज त्रिपाठी]। कई साल बाद पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकत को स्वीकार किया है। पाकिस्तान ने बीते दिन मारे गए पाक तस्करों के गाइड को अपना नागरिक स्वीकार कर लिया है। इससे इस तरह से कई साल बाद आखिरकार पाकिस्तान ने यह स्वीकार किया है कि उनकी तरफ से सीमा पर हरकतें हो रही हैं और तस्करी तथा घुसपैठ के प्रयास हो रहे हैं। बीएसएफ भी इस बात को लेकर ताजुब्ब में है कि अब तक हर मामले मेे मुकर जाने वाले पाकिस्तान ने इस बार इतनी आसानी से यह बात कैसे मान ली।

फायरिंग में मारे गए घुसपैठिया को पाकिस्तानी नागरिक स्वीकार किया

इसके बाद गृह मंत्रालय के आदेश पर पाक रेंजरों को मारे गए गाइड का शव सौंपने की औपचारिक तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि बीएसएफ सहित एसएसपी एचएस मान ने भी की है।शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे गजनी वाला सीमा पर पाकिस्तान से तस्करों को घुसपैठ करवाने के चक्कर के करीब 50 साल के नागरिक को बीएसएफ के जवानों ने गोलियों से भून दिया था।

उसके साथ कई तस्कर थे, लेकिन वे जान बचाकर भागने में कामयाब रहे थे। उन्हें घुसपैठ में मदद के लिए पाकिस्तानी सेना ने भी कवर फायरिंग की थी। इसके बाद भी एक अन्य घायल हो गया था, लेकिन वह साथियों व पाकिस्तानी सेना की मदद से वापस भागने में कामयाब रहे थे।

मुठभेड़ में एक के ढेर होने के बाद पाक प्रशासन को गृह मंत्रालय ने सूचित किया था। 24 घंटे बाद पाक सरकार ने मान लिया है कि मारा गया व्यक्त पाकिस्तानी है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं बताई है। फिलहाल सीमा सुरक्षा बल ने मारे गए पाकिस्तानी के शव को पुलिस को सौंप दिया था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को पाकिस्तान को सौंपने के आदेश जारी हो गए हैं। उम्मीद है की शनिवार रात या रविवार को उसका शव पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी