बहाना बना छात्रा को कमरे में ले गई लड़की, फिर युवक ने किया शर्मनाक काम

दसवीं की छात्रा को परिचित लड़की दुकान में सामान खरीदने के बहाने साथ ले गई। लड़की उसे एक कमरे में ले गई, जहां एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 08:58 PM (IST)
बहाना बना छात्रा को कमरे में ले गई लड़की, फिर युवक ने किया शर्मनाक काम
बहाना बना छात्रा को कमरे में ले गई लड़की, फिर युवक ने किया शर्मनाक काम

जेएनए, फिरोजपुर। दसवीं की छात्रा को परिचित लड़की दुकान में सामान खरीदने के बहाने साथ ले गई। लड़की उसे दुकान पर ले जाने के बजाय दुकान के साथ ही बने एक कमरे में ले गई, जहां एक युवक भी मौजूद था। वहां युवक ने छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया। छात्रा ने मामले की शिकायत थाना लक्खोके बहराम पुलिस में दी, लेकिन पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर केस दर्ज नहीं किया। यह आरोप छात्रा ने लगाए हैं।

छात्रा का कहना है कि नौ जनवरी को स्कूल में आधे दिन छुट्टी होने के दौरान उसे एक लड़की बुलाकर साथ लेकर गई। लड़की ने उससे कहा कि दुकान से खाने का सामान खरीदकर लाना है। वह उसके साथ चली गई। लड़की उसे दुकान के निकट स्थित एक कमरे में ले गई।

छात्रा के मुताबिक इसी दौरान अचानक वहां एक लड़का आया और दरवाजा बंद कर दिया। युवक उससे अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध जताने पर वह धमकियां देना लगा। बाद में युवक ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा का कहना है कि वह उस लड़के को नहीं जानती थी। दुष्कर्म के बाद छात्रा घर पहुंची तो उसने परिजनों को सारी बात बताई। मामला पुलिस में पहुंचा। छात्रा का मेडिकल करवाया गया। साथ ही उसकी खून से सनी स्कूल यूनिफार्म को भी सील कर दिया गया।

वहीं, अब छात्रा का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज नहीं गया है। उधर, थाना लक्खोके बहराम के एएसआइ का कहना है कि कुछ भी बयान देने पर किसी को आरोपित नहीं ठहराया जा सकता। पुलिस ने लड़की के बयान पर ही कार्रवाई की है, किसी बेगुनाह के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं किया जा सकता। अधिकारी ने कहा कि पुलिस की तरफ से आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी