पंजाब सरकार के बजट की आज प्रतियां जलाएंगे मुलाजिम

दी क्लास फोर गवर्नमेंट कर्मचारी यूनियन खुराक एवं सप्लाई पनग्रेन स्टेट सब कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान प्रवीण कुमार एवं केंद्र प्रधान उमेश कुमार की अध्यक्षता में तलवंडी भाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 11:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 11:56 PM (IST)
पंजाब सरकार के बजट की आज प्रतियां जलाएंगे मुलाजिम
पंजाब सरकार के बजट की आज प्रतियां जलाएंगे मुलाजिम

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : दी क्लास फोर गवर्नमेंट कर्मचारी यूनियन खुराक एवं सप्लाई पनग्रेन स्टेट सब कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान प्रवीण कुमार एवं केंद्र प्रधान उमेश कुमार की अध्यक्षता में तलवंडी भाई में हुई। इसमें दर्जा चार कर्मचारियों व पनग्रेन के सुरक्षा गार्डों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बैठक में पनग्रेन के सुरक्षा गार्डों का चुनाव सर्वसम्मति से करवाया गया, जिसमें तलवंडी भाई केंद्र के लिए अंग्रेज सिंह को प्रधान, वित सचिव रणजीत सिंह व सलाहकार सुमित कुमार चुने गए।

प्रवीण कुमार, नरेश कुार, जसवंत सिंह, उमेश कुमार ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से बजट जो बजट पेश किया गया है उसकी प्रदेश कमेटी के फैसले अनुसार तीन मार्च को कापियां जलाई जाएंगी। इसमें दर्जा चार कर्मचारी और पनग्रेन के सुरक्षा गार्ड बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक में सोनू कुमार, परमिन्द्र, हैरी, विक्रम सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह, नरेश कुमार, हरमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी