घर से 30 तोले सोने के गहने, दो सिलेंडर और दो एलईडी चोरी

गुरुहरसहाय के गांव पिडी में चोरों ने घर से 30 तोले सोने के गहने दो एलईडी दो सिलेंडर चुरा लिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 11:40 PM (IST)
घर से 30 तोले सोने के गहने, दो सिलेंडर और दो एलईडी चोरी
घर से 30 तोले सोने के गहने, दो सिलेंडर और दो एलईडी चोरी

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गुरुहरसहाय के गांव पिडी में चोरों ने घर से 30 तोले सोने के गहने, दो एलईडी, दो सिलेंडर चुरा लिए। पड़ोसी ने जब घर के ताले टूटे देखे तो उसने गांव के लोगों को इकट्ठा कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच कर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव के सुरिंदर पाल ने गुरुहरसहाय पुलिस को शिकायत दी कि वह खेतों में गया था और घर में कोई नहीं था। उसके ताया के बेटे इकबाल चंद और सतपाल के घर के ताले टूटे हुए थे। सुरिंदर पाल ने बताया कि जब घर जाकर देखा तो पता लगा कि इकबाल चंद के घर से 12 तोले के गहने और सतपाल के घर से 18 तोले सोने के गहने व अन्य सामान चोरी हो चुका था। ताया के बेटे शहर से बाहर रहते हैं। दोनों को इसके बारे में जानकारी दे दी है। घर में कोई न होने के कारण चोरों ने इस बात का फायदा उठाया। एएसआइ जसपाल चंद ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी