झगड़ों में एक महिला समेत चार घायल

विभिन्न झगड़ों में चार लोग घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:59 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:11 AM (IST)
झगड़ों में एक महिला समेत चार घायल
झगड़ों में एक महिला समेत चार घायल

संवाद सूत्र, अबोहर: विभिन्न झगड़ों में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर है, जिसे रेफर कर दिया गया। गांव दानेवाला सतकोसी निवासी वीरू पुत्र जलौर सिंह व उसके भाई सुरेंदर सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर अकसर कुछ युवक गलत बोलते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पंचायत से की। इस बात से गुस्साए युवकों ने उन पर हमला कर दिया। एक अन्य मामले में अनाज मंडी के निकट रहने वाले जुमन पुत्र सेठ मोहम्मद ने बताया कि उसके पांच वर्षीय बेटे इमरान को उनके पास में ही रहने कुछ लोग पीट रहे थे जब वह अपने बेटे के बचाव में गया तो उक्त लोगों ने उसके सिर फोड़ दिया। गांव केराखेड़ा निवासी कृष्णा देवी पत्नी अभिनव ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसके ससुरालियों ने सुबह उसके मुंह पर डंडे से मारकर घायल कर दिया। वीरू और सुरेंद्र को रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी