आठ से दौड़ेगी फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय, शताब्दी-राजधानी के बराबर होगी रफ्तार

फिरोजपुर : फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से आठ मई को फिरोजपुर और दुर्ग के बीच अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 10:37 PM (IST)
आठ से दौड़ेगी फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय, शताब्दी-राजधानी के बराबर होगी रफ्तार
आठ से दौड़ेगी फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय, शताब्दी-राजधानी के बराबर होगी रफ्तार

प्रदीप कुमार ¨सह, फिरोजपुर : फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से आठ मई को फिरोजपुर और दुर्ग के बीच अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन फिरोजपुर से मंगलवार और दुर्ग से रविवार के दिन चलेगी। इसमें 16 जनरल बोगियां और दो एसएलआर के डिब्बे होंगे। दुर्ग से फिरोजपुर छह मई और फिरोजपुर से दुर्ग के लिए आठ मई को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन चलने की पुष्टि फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार ने की है।

फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस पूर्णत: अनारक्षित गाड़ी होगी। इसका मूल उद्देश्य सभी लोगों को उन्नत आरामदायक सफर कराना है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पानी के लिए ए-वन गार्ड, सूचना के लिए डिजिटल डिसप्ले जैसी उन्नत सुविधाएं होंगी। अनारक्षित सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण केवल साधारण टिकट (जनरल द्वितीय श्रेणी टिकट) ही जारी की जाएगी। इस ट्रेन का साधारण टिकट भाड़ा अन्य ट्रेनों के साधारण टिकट भाड़े की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक होगा।

1640 किलोमीटर लंबे रूट पर होंगे 17 स्टॉपेज

नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह ट्रेन नंबर 22896 फिरोजपुर-दुर्ग साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस फिरोजपुर से 8 मई को रात 12.20 बजे रवाना होगी। 12.47 बजे फरीदकोट, 1.55 बजे बठिंडा, 2.54 बजे मनसा, 3.40 बजे जाखल, 4.45 बजे जींद पहुंचेगी। सुबह छह बजे रोहतक, 7.45 बजे दिल्ली सफदरगंज, 14.20 बजे झांसी, 18.13 बजे सागर, 19.13 बजे दमोह, 21.15 बजे कटनी मुड़वारा, 22.30 बजे उमरिया, 23.33 बजे शहडोल, 12.10 बजे अनूपपुर, 00.46 बजे पेंड्रा रोड, 3.20 बजे बिलासपुर, 5.30 बजे रायपुर व 6.30 बजे सुबह दुर्ग पहुंचेगी।

छह मई को दुर्ग में होगा उद्घाटन

गौर हो कि नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह ट्रेन नंबर 22895 दुर्ग-फिरोजपुर साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस का उद्घाटन दुर्ग में सुबह छह मई को 7.10 बजे होगा। दुर्ग से रवाना होकर रायपुर 7.45 पहुंचेगी, 9.40 पर बिलासपुर, 11.35 बजे पेंड्रा रोड, 12.15 बजे अनूपपुर, 13.4 बजे शहडोल, 14.03 बजे उमरिया, 15.30 बजे कटनी मुड़वारा, 16.58 बजे दमोह, 17.58 बजे सागर, 21.30 बजे झांसी 4.35 बजे दिल्ली सफदरगंज, 5.58 बजे रोहतक, 6.45 बजे जींद, 8.20 बजे जाखल, 8.53 बजे मनसा, 10.45 बजे भ¨टडा, 12.15 बजे फरीदकोट, सोमवार की रात्रि एक बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

तीन बार बदला रेलवे ने शुरू होने वाला स्टेशन

अप-डाउन में 22895/22896 नंबर से चलने वाली फिरोजपुर-दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस की घोषणा 2017 के बजट में हुई थी। बजट में बिलासपुर से फिरोजपुर उक्त ट्रेन को चलाने की घोषणा की गई थी, जिसे बाद में रायपुर से और अब दुर्ग से फिरोजपुर चलाने का निर्णय लिया गया है। अंत्योदय एक्सप्रेस का रैंक 22 अक्टूबर, 2017 को बिलासपुर में उपलब्ध हो जाने के बाद भी रेल प्रशासन को इसे शुरू करने में सात महीने का समय लग गया।

एचएचबी बोगियों का खास है डिजाइन

अंत्योदय ट्रेन के कोच अलग तरह से डिजाइन किए हुए हैं, ट्रेन 16 बोगियों के साथ चलेगी, साथ में दो जनरेटर वैन भी होंगी। ट्रेन के हर कूपे में चार बर्थ हैं। ऊपर वाली बर्थ में लगेज रखा जा सकता है। हर बोगी में सीसीटीवी लगे हुए हैं। इसके अलावा सारा डिस्प्ले डिजिटल रहेगा, जो आने वाले स्टेशन का नाम डिस्प्ले करेगा। सबसे खास बात ये है कि इस ट्रेन की हर बोगी में दो-दो मशीनें हैं, जो दोनों ओर से पीने के लिए आरओ का पानी सप्लाई करेंगी।

---------------------------------------------

कोस्ट

देश के कई शहरों में एक साल पहले लांच की गई अंत्योदय एक्सप्रेस मंगलवार आठ मई को पहली बार दुर्ग से फिरोजपुर के लिए चलेगी। 1640 किलोमीटर लंबा सफर यह ट्रेन 26 घंटे में पूरा करेगी। फिरोजपुर से दुर्ग का किराया 425 रुपए होगा। कम किराए के बावजूद इस सुपरफास्ट की स्पीड राजधानी एक्सप्रेस के बराबर रहेगी।

फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार

chat bot
आपका साथी