पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में फूंके मोदी सरकार के पुतले

फिरोजपुर : पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में लगातार होती वृद्धि, डॉलर के मुकाबले रूपए का लगातार नीचे गिरना व आसमान छूॅती मंहगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस की भारत बंद का आवाहन का मिला-जुला असर फिरोजपुर में दिखाई दिया। सुबह के समय आधी से ज्यादा दुकानें बंद रही जबकि दोपहर बाद सभी खुल गई। कांग्रेसी नेताओं द्वारा केन्द्र सरकार के विरोध स्वरूप रोष-मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:27 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में फूंके मोदी सरकार के पुतले
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में फूंके मोदी सरकार के पुतले

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में लगातार बढ़ोतरी, रुपये का लगातार नीचे गिरना व आसमान छूती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने फिरोजपुर में बंद का ऐलान कर रोष प्रदर्शन किया। सुबह के समय आधे से ज्यादा दुकानें बंद रहीं, जो दोपहर बाद खोली गई।

कांग्रेस के जिला प्रधान चमकौर ¨सह ढींढसा ने बताया कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर सोमवार को जिले में विरोध-प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी वर्करों की बैठक हुई। इसमें बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते मूल्यों, डॉलर के मुकाबले रुपये के निचले पायदान पर गिरने को देखते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की ¨नदा की गई। कांग्रेस मुख्यालय से कैंट की विभिन्न बाजारों में रोष-मार्च निकाला गया। कैंट स्थित रामू हलवाई चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।

शहर में व्यापार मंडल के प्रधान चंद्र मोहन हांडा के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा बढ़ती मंहगाई व पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़ते दामों को लेकर रोष-मार्च निकालकर कर केंद्र सरकार की नीतियों की ¨नदा की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। इसी तरह से मक्खू, जीरा, तलवंड़ी भाई, गुरुहरसहाय, ममदोट व जिले के अन्य हिस्सों से विरोध प्रदर्शन का समाचार प्राप्त हुआ है।

रेल व सड़क यातायात पर नहीं दिखा बंद का असर

कांग्रेस की 10 सितंबर को की गई भारत बंद की कॉल का असार सड़क व रेल सेवा न नहीं दिखाई दिया, आम दिनों की तरह से सोमवार को भी रेल व सड़क यातायात सामन्य रूप से चलता रहा। फिरेाजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार के अनुसार मंडल के किसी भी हिस्से में रेल सेवा प्रभावित होने का अप्रिय समाचार नहीं है, उन्होंने कहा कि रोजाना की तरह रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से चल रही है। इसी प्रकार से फिरोजपुर कैंट व शहर के बस अड्डों पर बसों का संचालन होता दिखाई दिया।

प्रदेश सरकार के विभाग रहे बंद, केंद्र के खुले रहे

सोमवार को गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई थी। प्रदेश सरकार के विभागों व स्कूल-कॉलेज बंद रहे, जबकि केंद्र सरकार के विभाग, स्कूल और बैंक आदि खुले रहे।

chat bot
आपका साथी