शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित

फिरोजपुर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मयंक फाउंडेशन ने महिलाओं को सम्मानित करने के लिए समारोह करवाया। दास एंड ब्राउन व‌र्ल्ड स्कूल में करवाए समारोह में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 10:06 PM (IST)
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित
शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मयंक फाउंडेशन ने महिलाओं को सम्मानित करने के लिए समारोह करवाया। दास एंड ब्राउन व‌र्ल्ड स्कूल में करवाए समारोह में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। दीपक शर्मा, शैलेंद्र लाहोरिया, राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल की डायरेक्टर कांता गुप्ता को लजेंड्री वूमेन का अवॉर्ड देकर नवाजा। फाउंडेशन द्वारा डीसीएम ग्रुप में कार्यरत प्रमुख पदों पर आसीन महिलाओं, जिनमें डॉ. रागिनी गुप्ता, नुपूर नूतन, राखी ठाकुर, संगीता निस्तेंद्र, ज्योतिका शफात, रजनी कालड़ा, रूबेन चाहल अनीता लक्ष्मी को भी सम्मानित किया गया। शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शिक्षा का उजियारा फैलाने में पूरे देश में महिलाएं सबसे आगे हैं। इस अवसर पर कमल शर्मा, सुनील गक्खड़, डॉ. तनजीत बेदी, डॉ. गजलप्रीत सिंह, डॉ. सौरभ ढल्ल, राजेश मेहता, ललित कुमार, राजीव सेतिया, संजीव टंडन, राकेश माहर, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी