डीसी दफ्तर में हड़ताल से 40 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रुकीं

फिरोजपुर : डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर बुधवार को भी दूसरे दिन कलम छोड़ हड़ताल रखकर विरोध जताया। इससे कार्यालयों में आंशिक तौर पर काम प्रभावित हुआ, लेकिन तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियों का काम पूरी तरह से बंद रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 10:49 PM (IST)
डीसी दफ्तर में हड़ताल से 40 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रुकीं
डीसी दफ्तर में हड़ताल से 40 से ज्यादा रजिस्ट्रियां रुकीं

जासं, फिरोजपुर : डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर बुधवार को भी दूसरे दिन कलम छोड़ हड़ताल रखकर विरोध जताया। इससे कार्यालयों में आंशिक तौर पर काम प्रभावित हुआ, लेकिन तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रियों का काम पूरी तरह से बंद रहा। हड़ताल से 40 से ज्यादा रजिस्ट्रियां न होने से सरकार का करीब 2 लाख रुपये का रेवेन्यू प्रभावित हुआ। इससे रजिस्ट्रियां करवाने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। अन्य दफ्तरों का काम ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन के बैनर तले वीरवार को फिरोजपुर में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

यूनियन की हड़ताल की वजह से बुधवार को डीसी कार्यालय में अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग आए। इससे मुख्य बरामदे में आगंतुकों के लिए रखी कुर्सियों में से ज्यादातर खाली पड़ी रहीं। हड़ताल की सूचना होने से लोगों ने भी सरकारी काम करवाने के लिए सरकारी कार्यालयों में जाना उचित नहीं समझा। सबसे ज्यादा काम तहसील कार्यालय में प्रभावित हुआ। इसमें रोजाना 40 से ज्यादा रजिस्ट्रियां और वसीके होते हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरचरण ¨सह ¨थद ने बताया कि उनके प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम ¨सह विर्क व अन्य नेता देर शाम को डीसी से वार्ता कर मांगों पर विचार-विमर्श करेंगे। इससे पहले कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कलम छोड़ हड़ताल रखी थी।

कर्मचारियों की मुख्य मंागें

यूनियन के पदाधिकारियों की 19 फरवरी को हुई राज्य स्तरीय बैठक में सुप¨रटेंडेंट ग्रेड एक पर पदोन्नति जल्द करने, विभिन्न विभागों में रुकी हुई पदोन्नतियां करने, कर्मचारियों के रिक्त पद भरने सहित अन्य मांगों पर विचार-विमर्श हुआ था। इसके बाद मांगें राज्य सरकार के समक्ष रख कर 30 अप्रैल तक मांगों पर कार्रवाई न होने तक 1 से 3 मई तक हड़ताल करने की चेतावनी दी गई थी। 30 अप्रैल तक मांगों पर कार्रवाई न होने पर डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल शुरू की। कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महासचिव जोगेंद्र कुमार का जीरा से गुरुहरसहाय में स्थानांतरण करने और उनका नाम पदोन्नति पैनल में कमिश्नर को नहीं भेजने का भी विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन पर पक्षपात करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी