गोली से घायल जवान के तीन दिन भी दर्ज नहीं हुए बयान

फिरोजपुर : भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान के तीन दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में खुद की इंसास राइफल से गोली चलने से घायल होने के मामले में शुक्रवार को भी बयान दर्ज नहीं हो सके।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 10:24 PM (IST)
गोली से घायल जवान के तीन दिन भी दर्ज नहीं हुए बयान
गोली से घायल जवान के तीन दिन भी दर्ज नहीं हुए बयान

जासं, फिरोजपुर : भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान के तीन दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में खुद की इंसास राइफल से गोली चलने से घायल होने के मामले में शुक्रवार को भी बयान दर्ज नहीं हो सके। थाना लखोके बहराम के एएसआइ पवन कुमार घायल जवान सनोज कुमार, निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश के बयान दर्ज करने के लिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट गए थे, लेकिन जवान की पेशाब की नली के ऑपरेशन होने के बाद बेहोशी हालत में होने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो सके। एएसआइ के अनुसार सनोज कुमार के कल तक पूर्णत: होश में आने की संभावना है। इसके बाद बयान दर्जन से ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार अब तक मिली जानकारी के अनुसार सनोज कुमार बुधवार शाम को ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी राइफल से अचानक गोली चली जो पेट पर लगी। इसके बाद घायल सनोज कुमार को पहले सिविल अस्पताल लेकर आए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी