भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की बैठक आज

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के जिला सचिव किरनपाल सोढी और किसान नेता इं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 04:47 PM (IST)
भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की बैठक आज
भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की बैठक आज

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) के जिला सचिव किरनपाल सोढी और किसान नेता इंजी. सुखदेव ¨सह ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि किसानी की हालत दिन-ब-दिन बद्तर होती जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का भाव पूरा ना मिलना और सरकार की तरफ से चलाई जा रही स्कीमें किसानों तक ना पहुंचना बहुत बड़ी ¨चता का विषय है। इस पर चर्चा करने के लिए वीरवार को गुरुद्वारा जामनी साहिब बाजीदपुर में यूनियन की बैठक होगी। इसमें यूनियन के राज्य प्रधान और पंजाब मंडी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अजमेर ¨सह लखोवाल पहुंच कर अपने विचार रखेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में किसानों की हालत को सुधारने लिए अहम फैसले लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी