प्रतिबंधित दवा की 1100 गोलियों सहित दो तस्कर दबोचे

जासं, फिरोजपुर : सिटी पुलिस ने नशीली गोलियां सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार हो गय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 10:17 PM (IST)
प्रतिबंधित दवा की 1100 गोलियों सहित दो तस्कर दबोचे
प्रतिबंधित दवा की 1100 गोलियों सहित दो तस्कर दबोचे

जासं, फिरोजपुर : सिटी पुलिस ने नशीली गोलियां सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित फरार हो गया। थाना सिटी पुलिस ने तीन लोगों पर केस किया है। पुलिस के अनुसार भट्टियांवाली बस्ती के समीप एक डेयरी के पास तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। इनमें दो को पकड़ लिया, तलाशी लेने पर उनसे 1100 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपितों की पहचान बंटी व सलीम निवासी बस्ती आवा के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि उनके साथ तीसरा युवक राहिल निवासी बस्ती आवा था। एसएचओ जसवीर सिंह की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपितों बंटी व सलीम से नशीली गोलियों के सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी