जेल में बंद कैदी को पैकेट फेंका, होमगार्ड गिरफ्तार

फिरोजपुर : जेल में रिश्तेदार कैदी के पास सामान पहुंचाने के लिए पैकेट फेंकने के आरोपित जेल की सुरक्षा में लगे होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 03:05 AM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 03:05 AM (IST)
जेल में बंद कैदी को पैकेट फेंका, होमगार्ड गिरफ्तार
जेल में बंद कैदी को पैकेट फेंका, होमगार्ड गिरफ्तार

जासं, फिरोजपुर : जेल में रिश्तेदार कैदी के पास सामान पहुंचाने के लिए पैकेट फेंकने के आरोपित जेल की सुरक्षा में लगे होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सिटी पुलिस ने होमगार्ड कुलवंत ¨सह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित को जमानत पर रिहा किया गया है। जेल के सहायक सुप¨रटेंडेंड मनजीत ¨सह ने केस दर्ज करवाया कि 18 मार्च को पंजाब होमगार्ड के जवान कुलवंत ¨सह की ड्यूटी जेल परिसर में लगे वॉ¨चग टावर नंबर-1 पर लगी थी। तब उसने अपने रिश्तेदार कैदी बंता ¨सह निवासी गांव सद्दू की तरफ एक टेप में लिपटा पैकेट फेंका। जेल प्रहरियों की नजर पड़ने पर इस पैकेट को जब्त कर लिया गया। इसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पैकेट में बीड़ी के चार बंडल, एक पुड़िया जर्दा और एक मोबाइल की बैटरी थी। इससे आशंका है कि जेल में प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल का उपयोग हो रहा है। पुलिस के अनुसार जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी