वेतन न मिलने पर सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

पीडब्ल्यूडी वाटर सप्लाई व सेनिटेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने वीरवार को भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 06:38 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:38 PM (IST)
वेतन न मिलने पर सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी
वेतन न मिलने पर सरकार के खिलाफ गरजे कर्मचारी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पीडब्ल्यूडी वाटर सप्लाई व सेनिटेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने वीरवार को भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पीडब्ल्यूडी वाटर सप्लाई व सेनिटेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य गौरव दुगल, सिद्धार्थ भंडारी, राजकुमार, इंद्रजीत सिंह और गुरमुख सिंह ने कहा कि नवंबर 2019 का वेतन रिलीज न करने, कर्मियों के डीए की किश्ते रिलीज न होने व पेंडिग पे कमिशन के कारण कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती है तो उनका प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलेगा। वहीं लोक निर्माण विभाग के कर्मियों द्वारा पिछले तीन दिन से लगातार धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा कामकाज ठप कर सरकार की गलत नीतियों व अपनी मांगे पूरी न होने का प्रचार किया जा रहा है। उधर, परमजीत सिंह, भूपिन्द्र पाल, मनोहर लाल, प्रदीप विनायक, अजमेर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी