फसल बर्बाद कर जमीन पर किया कब्जा, पांच पर केस

फसल बर्बाद कर आठ एकड़ जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों ने फसल को पानी देने के लिए लगाई मोटरों को उखाड़ कर सब तहस नहस कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 10:08 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 10:08 PM (IST)
फसल बर्बाद कर जमीन पर किया कब्जा, पांच पर केस
फसल बर्बाद कर जमीन पर किया कब्जा, पांच पर केस

संवाद सहयोगी, मक्खू (फिरोजपुर) : फसल बर्बाद कर आठ एकड़ जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों ने फसल को पानी देने के लिए लगाई मोटरों को उखाड़ कर सब तहस नहस कर दिया। घटना गांव निजामदीन वाला में रात करीन 12 बजे की है। थाना मक्खू के सहायक इंस्पेक्टर नरिदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह निवासी निजामदीन वाला ने बताया कि उसकी जमीन निजामदीन वाला में है और वह इस जमीन पर वह 2001 से काश्त कर रहा है और अभी भी उसने जमीन में गेंहू की फसल लगाई हुई है। बीती रात उसे किसी व्यक्ति ने फोन पर बताया कि आरोपित बलदेव सिंह निवासी मिशन बस्ती मक्खू, जोगिदर उर्फ मैंट, थोमस, बिल्ला और सैमूअल निवासी निजामदीन वाला मक्खू उसकी जमीन पर ट्रेक्टर से गेंहू की फसल बर्बाद कर रहे है। जब उसने मौके पर जाकर आरोपितों को रोका तो आरोपित बलदेव सिंह ने कहा कि उक्त जमीन उसकी है। आरोपितों ने उसकी 8 एकड़ गेंहू को खराब कर दिया और मोटर बोर की तोड़-फोड़ कर दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सात ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : एसटीएफ ने गजनी वाला में नाकाबंदी कर सात ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ थाना लक्खोके बहराम में मामला दर्ज किया गया है। थाना लक्खोके बहराम के सहायक इंस्पेक्टर जोरा सिंह ने बताया कि एसीटएफ फिरोजपुर के सहायक इंस्पेक्टर मेवा सिंह को पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गुरचरण सिंह उर्फ चन्ना वासी राजा राय हेरोइन बेचता है। पुलिस ने गांव गजनी वाला के नजदीक नाकाबंदी करके उसे काबू कर लिया और तलाशी लेने उससे सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

chat bot
आपका साथी