डिसमिस पुलिस मुलाजिम घर नहीं पहुंचा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर थाना सदर जीरा पुलिस ने पुलिस विभाग में डिसमिस कर्मचारी घर नहीं पह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 06:35 PM (IST)
डिसमिस पुलिस मुलाजिम घर नहीं पहुंचा
डिसमिस पुलिस मुलाजिम घर नहीं पहुंचा

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर

थाना सदर जीरा पुलिस ने पुलिस विभाग में डिसमिस कर्मचारी घर नहीं पहुंचने पर उसके भाई के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जीरा की बस्ती माछिया के रहने वाले हरजीत ¨सह ने बताया उसका भाई गुरजीत ¨सह पुलिस विभाग से किसी कारण डिसमिस हो गया था। 21 फरवरी की देर शाम वह खाना खाने के बाद घर से बाहर चला गया। करीब 11 बजे उन्हें फोन फोन आया कि वह अपने दोस्त के साथ कही जा रहा है और वह सुबह वापस आ जाएगा, लेकिन वह वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद आ रहा है। केस की जांच कर रहे एसआई सुदेश कुमार ने बताया पुलिस ने उक्त शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी