चंडीगढ़ की शराब बेचने वाला गिरफ्तार

सीआइए स्टाफ पुलिस ने 68 वर्षीय एक्टिवा सवार बुजुर्ग को चंडीगढ़ की शराब के साथ काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:44 PM (IST)
चंडीगढ़ की शराब बेचने वाला गिरफ्तार
चंडीगढ़ की शराब बेचने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : सीआइए स्टाफ पुलिस ने 68 वर्षीय एक्टिवा सवार बुजुर्ग को चंडीगढ़ की शराब के साथ काबू किया है। शराब तस्कर महंगे ब्रांड की सस्ती शराब खरीदकर अपने साथियों के साथ मिलकर फिरोजपुर में महंगे भाव पर बेचता था। पुलिस ने आरोपित से 107 बोतल शराब बरामद कर अदालत से दो दिन का रिमांड लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपित तस्कर अच्छे घराने से संबंधित है।

सीआइए स्टाफ के एएसआइ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस पार्टी के साथ माल रोड स्थित सेंट्रल जेल के पास चेंकिग कर रहे थे तो मुखिबर ने सूचना दी कि राजिंद्र कुमार उर्फ खन्ना वासी गुरु राम दास कांप्लेक्स फिरोजपुर शहर चंड़ीगढ़ से सस्ती शराब खरीद कर फिरोजपुर में बेचता है। इस समय भी एक्टिवा पर शराब लेकर अपने घर से बागी अस्पताल के रास्ते आ रहा है। पुलिस ने एक्टिवा नंबर पीबी-05एएल-5654 सवार राजिद्र कुमार को काबू कर उससे 107 बोतल शराब बरामद की है।

एएसआई ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पर थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर शनिवार को दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि उसके दूसरे तस्कर साथियों के बारे जानकारी हासिल की जा सके।

नशे की 250 गोलियों के साथ एक्टिव सवार गिरफ्तार

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : थाना सिटी जीरा की पुलिस ने गश्त के दौरान ट्रक यूनियन नहर की पटरी के नजदीक से एक स्कूटी सवार को 250 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एएसआइ जगदीश लाल ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान ट्रक यूनियन नहरी की पटरी जीरा के पास चेकिग के दौरान स्कूटी पर सवार आरोपित राकेश कुमार निवासी गली नंबर नौ जौहल नगर जीरा को शक होने पर गिरफ्तार किया, जब पुलिस ने आरोपित की तलाशी ली तो उससे 250 नशे की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी