सीजेएम ने किया केंद्रीय जेल का दौरा

सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी फिरोजपुर अमनप्रीत सिंह ने फिरोजपुर केन्द्रीय जेल का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 12:44 AM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 12:44 AM (IST)
सीजेएम ने किया केंद्रीय जेल का दौरा
सीजेएम ने किया केंद्रीय जेल का दौरा

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : जिला एवं सेशन जज परमिन्द्र पाल सिंह के दिशा निर्देशानुसार बीते दिन सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी फिरोजपुर अमनप्रीत सिंह ने फिरोजपुर केन्द्रीय जेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने योगा ट्रेनर हरभजन चावला की अध्यक्षता में चल रहे 11 दिवसीय योगा शिविर की समाप्ति करवाई और कैदियों व हवालातियों को योगा के लाभ बताएं। इसके साथ ही उन्होंने जेल स्टाफ व वकील जगजीत सिंह सोढी के साथ वातावरण को साफ-सुथरा बनाने के लिए पांच पौधे भी लगाए। मालूम हो कि इसके पश्चात सीजेएम फिरोजपुर ने फिरोजपुर, जीरा एवं गुरुहरसहाय के पैरा लीगल वालंटियरों के साथ अहम बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की समस्या के हल के लिए उनसे मिल सकते है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से हर संभव कोशिश की जाएगी कि पैरी लीगल वालंटियरों की मुश्किलों का हल मौके पर किया जा सके। इस मौके पर मिडिएटर दीपक कंबोज ने मीडिएशन सेंटरों की स्कीमों संबंधी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी