हत्या करने के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज

पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 10:05 PM (IST)
हत्या करने के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज
हत्या करने के मामले में छह लोगों पर केस दर्ज

संवाद सूत्र, ममदोट : ब्लॉक ममदोट के गांव मत्तड़ हिठाड़ में महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है। आरोपित में बगीचा सिंह, मेजर सिंह, महिद्र बीबी, बलविद्र सिंह, टहल सिंह और जीत सिंह शामिल है।

बीते दिन गांव मत्तड़ हिठाड़ में घर का काम कर रही महिला माला की ससुर मेजर सिंह ने बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी