छात्राओं ने जानी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की कार्यप्रणाली

देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन के विद्यार्थियों स्टाफ व नगर कौंसिल के कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 11:50 PM (IST)
छात्राओं ने जानी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की कार्यप्रणाली
छात्राओं ने जानी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की कार्यप्रणाली

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन के विद्यार्थियों, स्टाफ व नगर कौंसिल के कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें शहर के माल रोड, कमर्शियल एरिया और मॉडल टाउन के रिहायशी एरिया में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कचरा का सेगरीगेशन करने के साथ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें लगभग 80 छात्राओं और 10-15 अधिकारियों /कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रिसिपल डॉ. मधु पराशर और कार्य साधक अफसर परमिंदर सिंह सुखीजा के दिशानिर्देशों पर इसका आयोजन हुआ।

कॉलेज के विद्यार्थियों ने नगर कौंसिल की तरफ से चलाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का दौरा किया। इस दौरान नगर कौंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह और गुरिंदर सिंह की तरफ से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अलग-अलग पहलुओं जैसे कि बायो डीग्रेबल कचरे से खाद बनाना, नॉन बायो डीग्रेबल कचरे को री-साइकिल आदि करने और बिक्री होने वाले कचरे को माइक्रो सेगरीगेशन करने उपरांत इसकी बिक्री आदि संबंधी जानकारी दी। इस मौके सिमरनजीत सिंह, सपना भारद्वाज और डॉ. संगीता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी