भगवान वाल्मीकि मंदिर को एसी व श्मशान घाट को फ्रिज भेंट

भगवान वाल्मीकि मंदिर गांव सोढी नगर में बाबा अजयबीर सिंह सोढी ने मंदिर को एसी भेंट किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:43 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि मंदिर को एसी व श्मशान घाट को फ्रिज भेंट
भगवान वाल्मीकि मंदिर को एसी व श्मशान घाट को फ्रिज भेंट

संवाद सूत्र, मक्खू / फिरोजपुर : गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते दुख निवारण भगवान वाल्मीकि मंदिर गांव सोढी नगर में बाबा अजयबीर सिंह सोढी ने मंदिर को एसी भेंट किया। वहीं, मक्खू में समाज सेवक संजीव आहुजा, सतीश कटारिया ने श्मशान घाट के पुजारी बख्तावर सिंह के परिवार को फ्रिज भेंट किया।

बाबा अजयबीर सिंह सोढी ने मुख्य सेवक बाबा सेवक सिंह की मौजूदगी में मंदिर प्रबंधक समिति को एसी सौंपा। इस मौके पर मंदिर के मुख्य सेवक बाबा सेवक सिह, प्रधान भूपिंदर भट्टी, अटवाल रावण, सुखरमन सहोता, बराड़ नंबरदार, सोनू सिंह खोखर, अब्राहम अली, पवन कुमार खोखर और अन्य मंदिर प्रबंधकों द्वारा बाबा अजयबीर सिंह सोढी को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी