गंदा पानी पीने से 5 महिला मजदूरों की हालत बिगड़ी, एक गंभीर

खेत में काम कर रही महिलाओं की जहरीला पानी पीने से हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्तीखेत में काम कर रही महिलाओं की जहरीला पानी पीने से हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 06:23 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:23 PM (IST)
गंदा पानी पीने से 5 महिला मजदूरों की हालत बिगड़ी, एक गंभीर
गंदा पानी पीने से 5 महिला मजदूरों की हालत बिगड़ी, एक गंभीर

संवाद सहयोगी, अबोहर : गांव सरदारपुरा में 5 महिला मजदूरों की हालत खेत में काम करते समय अचानक बिगड़ गई। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। महिलाओं की हालत बिगड़ने का कारण खेत में रखा मटके का पानी बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव बहादुरखेड़ा निवासी महिलाएं गांव सरदार पुरा में आरडी बिश्रोई के खेत में काम कर रही थी। प्यास लगने पर उन्होंने खेत में पड़े एक मटके से जब पानी पिया तो पानी पीने के बाद महिला कुलविद्र, परविद्र, वीरपाल, मनप्रीत, पम्मी व परविद्र की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही खेत मालिक आरडी मौके पर पहुंचा और महिलाओ को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्प्ताल पहुंचाया जहां से वीरपाल की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी