पत्‍नी शारीरिक संबंध बनाने को नहीं थी तैयार, फिर एड्स पीडि़त पति करने लगा यह हरकत

अबोहर की एक कालोनी की महिला ने अपने एड्स पीडि़त पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। म‍हिला का आरोप है कि पति उसे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर कर रहा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 05:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 08:25 AM (IST)
पत्‍नी शारीरिक संबंध बनाने को नहीं थी तैयार, फिर एड्स पीडि़त पति करने लगा यह हरकत
पत्‍नी शारीरिक संबंध बनाने को नहीं थी तैयार, फिर एड्स पीडि़त पति करने लगा यह हरकत

अबोहर, जेएनएन। यहां की एक कालोनी में रहने वाला व्‍यक्ति जानलेवा बीमारी एड्स की चपेट में आ गया। पत्‍नी को पता चला तो उसने पति के संग शारीर‍िक संबंध बनाने से इन्‍कार कर दिया। बार-बार कहने के बाद भी वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो प‍ति ने पत्‍नी के खाने में नशा मिला दिया और इसके बाद उससे शार‍ीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पत्‍नी ने अब पुलिस में शिकायत दी है। दंपती के दो बच्‍चे हैं।

पत्‍नी ने पुलिस को दी शिकायत, कहा- भोजन में नशा देकर बनाना चाहा संबंध

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने अबोहर पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 2007 में हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पिछले दिनों पता चला कि पति को जानलेवा बीमारी एड्स है। इसके बाद म‍हिला ने भी अपना मेडिकल टेस्ट करवाया, लेकिन उसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है‍ कि इसके बार उसने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद पति उसे शरीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव मजबूर करता है। वह वह मना करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। इसमें प‍ति का उसकी मां भी साथ देती है। महिला ने बताया कि पति ने पिछले दिनों उसके खाने में नशे की गोलियां मिला दीं और इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

पीडि़त महिला ने अबोहर के एसपी को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि पति व उसकी सास उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हैं। सास  कहती है कि अगर पति से छुटकारा चाहती है तो बदले में दो लाख रुपये दे दे। मैं अपने बेटे को साथ जाऊंगी।

बताया जाता है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की शहर में चर्चा है। पत्‍नी का कहना है कि उसे अपने दो बच्‍चों के भविष्‍य की चिंता है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे पति से छुटकारा दिलाई जाए।

chat bot
आपका साथी