एकल अभिनय मुकाबले में विष्णु नारायण रनरअप

नाट्य संस्था नटरंग के कलाकार विष्णु नारायण ने एकल अभिनय मुकाबले में रनर अप का पुरस्कार हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:31 PM (IST)
एकल अभिनय मुकाबले में विष्णु नारायण रनरअप
एकल अभिनय मुकाबले में विष्णु नारायण रनरअप

संवाद सहयोगी, अबोहर : नाट्य संस्था नटरंग के कलाकार विष्णु नारायण ने एकल अभिनय मुकाबले में रनर अप का पुरस्कार हासिल किया है।

नटरंग के टीम इंचार्ज भूपिद्र उतरेजा ने बताया कि ऑनलाइन मोनालॉग एकल अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन जालंधर के गुरविद्र सिंह द्वारा किया गया था और इसके निर्णायक मंडल में पंजाब कामेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी, डॉ. नवनिद्र बहल, हैरी भट्टी व सीमा कौशल शामिल थे। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के थियेटर से जुड़े और पंजाबी कलाकारों ने भाग लिया था।

इनमें नटरंग के दो कलाकारों विष्णु नारायण व गुरविद्र सिंह सहित 15 कलाकारों को एक्टिंग का मौका दिया गया। इस मुकाबले में नटरंग के विष्णु नारायण को उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए रनरअप पुरस्कार दिया गया। विष्णु की इस उपलब्धि पर संस्था के निर्देशक विकास बत्रा, भूपिंद्र उतरेजा, गुरजंट बराड़, संदीप शर्मा, संजय चानना, संजीव गिल्होत्रा, राजू ठठई, कुलजीत भट्टी, कश्मीर लूना आदि ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी