शबद गायन कर बच्चों ने संगत को किया निहाल

कैंट रोड स्थित स्वामी दयानंद मॉडल पब्लिक स्कूल में शनिवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 09 Nov 2019 11:55 PM (IST)
शबद गायन कर बच्चों ने संगत को किया निहाल
शबद गायन कर बच्चों ने संगत को किया निहाल

संवाद सूत्र, फाजिल्का : कैंट रोड स्थित स्वामी दयानंद मॉडल पब्लिक स्कूल में शनिवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर कार्यक्रम करवाया गया। चेयरमैन नरेश जुनेजा ने ज्योति प्रज्वलित की और बच्चों को गुरुजी के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बाबा नानक के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कीर्तन कर इस दौरान उपस्थित संगत को निहाल किया। स्कूल प्रिसिपल सुमन ने बताया कि बाबा नानक ने उपदेश दिया है कि झूठ न बोलो, निदा, चुगली, अहंकार न करो तथा हमेशा सच के रास्ते पर चलो। इस कार्यक्रम को संचालन करने में स्कूल स्टॉफ सदस्य सुनीता गुंबर, रजनी जुनेजा, प्रमोद, भावना शर्मा, प्रिया, काजल, पूजा, अंजू, रीतू शर्मा, सोनम, मोनिका, किरण, रश्मि ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी